Dilakash bevapha
वो इतना कातिल ना होता या मैं इतना नाजुक ना होता
वो दिलकश बेवफा नहीं होता या मैं शायर ना होता
ना ये दर्द गम की स्याही से सफेद सफों पे बिखरते
ना ये अश्क मचले हो ते ना ये तड़प के निकले हो ते
वो ना इतना हसीन होता बस कि देखते ही दिल आता
वो इतना कातिल ना होता या मैं इतना नाजुक ना होता
रहते सदा अंधेरे ही अंधेरे दिल जलाने को उजाले ना आते
या तो इस तरह जुदा ना होता या जिंदगी में ना आता
दिल में आग लगानी ना होती या ये सावन ना आता
वो इतना कातिल ना होता या मैं इतना नाजुक ना होता
वो शौक मनचला ना होता या मैं बेसब्र दिलजला ना होता
या तो उनकी मेहरबानी ना होती या ये सितम जलजला ना होता
या तो दिल पत्थर का होता या इस कदर तड़प के ना रोता
वो दिलकश बेवफा ना होता या मैं शायर ना होता
अपना गम हल्का करने की खातिर बेवजह औरो को तो ना रुला ते
अपना दिल बहलाने की खातिर औरो को ना तड़पाते
ये गम का मारा दिल ना होता या ये महफिल को जमाया ना होता
वो दिलकश बेवफा नहीं होता या मैं शायर ना होता

